|
 |
गोफ्रुगल ग्राहक स्पोटलाइट - गांधी बैकरी |
 |
गांधी बैकरी की केस स्टडी पीडीएफ के रूप में भी उपलब्ध है (409 KB) |
ग्राहक :श्री गांधी बैकरी
उद्योग : खाद्य कोर्पोरेशन
अप्लिकेशन का नाम: रेमेडी HQ, रेमेडी RPOS और रेमेडी नेट ट्रेड. |
|
गोफ्रुगल के बारे में
गोफ्रुगल टेक्नोलोजिज़ कम्प्यूटिंग, दूरसंचार और इंटरनेट तकनीकों का समंवय कर रीटेल और वितरण व्यापार के स्वचालन के लिए सुविधाएँ प्रदान करती है। यह सफल सोफ्टवेर, वितरण और उद्योग विशेषज्ञों द्वारा जारी की गई है। गोफ्रुगल के चैन्नई स्थित मुख्यालय में कुशल डेवलपमेंट टीम कार्यरत है, तथा देश के बाकी के हिस्सों में सेल्स और सहायता टीमें कार्यरत हैं। ये टीमें देश के 14 राज्यों के छोटे और बड़े 50 शहरों में अपनी सेवाएँ दे रही हैं. देश भर में गोफ्रुगल के 8000 संतुष्ट ग्राहक हैं।
ग्राहक के बारे में:
मितेश फूड प्रोडक्ट प्रा. लि. जिन्हें 'श्री गांधी बैकरी' के नाम से जाना जाता है - वडोदरा की एक अग्रणी बैकरी ब्रांड है। 1950 में श्री गांधी बैकरी की स्थापना वडोदरा, गुजरात और भारत के लाखो लोगों तक स्वच्छ और पोषक बैकरी उत्पाद पहुँचाने के महान दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता के साथ की गई थी।
एसजीबी शहर की प्राचीनतम बैकरी है और इसके द्वारा प्रतिस्थापित उच्च गुणवत्ता दूसरों के लिए अनुकरणीय है। एसजीबी नवीन दृष्टिकोण के साथ कार्य करती है तथा अपने ग्राहको - युवा और बुज्रुर्ग - के लिए लगातार अद्वितीय व्यंजन लाकर खाद्य क्षैत्र में नवीनता बनाए रखती है। इसी तर्ज पर उन्होने मि. पफ शुरू किया - जो युवाओं को आकर्षित कर सके ऐसा फास्ट फूड आउटलेट है जहाँ उनके पसंदीदा ताज़ा व्यंजन मिलते हैं।
आज, गांधी बैकरी की गुजरात भर में 12 शाखाएँ हैं जिनमें से 10 वड़ोदरा के विभिन्न इलाकों में तथा दो आणंद और बोडेली में हैं। श्री गांधी बैकरी अब मि. पफ मस्त मंचीज़ और कूकी किंग जैसे ब्रांड के उत्पाद दुनिया के अनेक देशों में निर्यात करती है। जिन देशों में निर्यात किया जाता है उनमे शामिल हैं - अमेरिका [शिकाको], सिंगापुर, न्यू ज़ीलैंड, दुबई, नाइजिरीया [लाइगोस] और ऑस्ट्रेलिया। इन देशों में प्रिमीयम बटर खारी, प्रिमीयम टोस्ट, रोस्टेड भाखरवड़ी, रोस्टेड समोसा और बटर बिस्कीट [मखणिया] की बहुत मांग है।
अपने उत्पादों की समझौताविहीन गुणवत्ता, निरंतरता और स्वाद की वजह से श्री गांधी बैकरी ने आज गुजरात के बाज़ार में और उससे भी अधिक आम आदमी के दिल में एक विशेष स्थान अर्जित किया है। एसजीबी की यात्रा सफलता की सीढियाँ चढती जा रही है, नए ग्राहक आ रहे हैं जो इस बैकरी के नियमित ग्राहक बन जाते हैं। |
| |
सोल्यूशन हाईलाइट
एसजीबी में प्रतिस्थापित रेमेडी सोल्यूशन इस संस्थान को इंवेंटरी, बिक्री, वितरण, बिक्री आदेश से लेकर स्वचालित आदेश प्रक्रिया के संचालन को सुलभ बना रहा है। अब रेमेडी की सहायता से किसी भी आउटलेट के द्वारा ग्राहकों से बिक्री आदेश लिए जा सकते हैं तथा किसी भी आउटलेट से उन आदेशों निर्वहन किया जा सकता है। जिन आउटलेटों में रेमेडी RPOS स्थापित किया हुआ है, वहाँ से वेयरहाउस तक इलैक्ट्रोनिक माध्यम से आदेश पहुँचा दिया जाता है और वेयरहाउस से ही उन बिक्री आदेशों का पालन किया जा सकता है। जैसे ही बिक्री आदेश का अनुपालन हो जाता है, संबंधित आउटलेट तक सूचना पहुँच जाती है और वह बिक्री आदेश के ऊपर बिक्री दिखा देते हैं, इससे आपूर्ति प्रबंधन काफी अच्छी तरह से हो जाता है। ग्राहक को अपना ओर्डर देते समय उत्पाद का कद, अतिरिक्त वस्तुओं [टोपिंग और क्रीम] जोड़ने या घटाने की सुविधा तथा केक के ऊपर लिखे जाने वाले नाम का ब्यौरा देने की सुविधा मिलती है जिसे सेल्स ओर्डर में ले लिया जाता है।
एसजीबी दिन के खत्म होने पर 30-40 मिनट अगले दिन क्या आवश्यक्ताएँ होंगी तथा अगले दिन किन विशेष ओर्डरों का निर्वहन किया जाना है इसका विश्लेषण करती है। इसके माध्यम से अगले दिन के लिए एक उत्पाद शीट तैयार की जाती है। यह प्रक्रिया रात 9 बजे शुरू होकर रात 11.30 तक चलती है। यह उत्पाद शीट अगली सुबह रसोई कर्मचारियों को उपलब्ध करा दी जाती है। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया को स्वचालित कर दिए जाने से अब उत्पाद शीट एक बटन दबाते ही तैयार हो जाती है। इससे गलती होने की सम्भावना भी कम हो जाती है और ग्राहकों के आदेशों पर त्वरित अमल होता है।
रेमेडी HQ सोल्यूशन के माध्यम से सभी आउटलेटों के मास्टर तथा अन्य रिपोर्टों का केन्द्रीय प्रबंधन सम्भव हो गया है। |
| |
लाभ:
कम परिचालन लागत
रेमेडी NetTrade मैसेजिंग सोल्यूशन की वजह से - जो कि डायनेमिक आईपी एड्रेस के माध्यम से भी कार्य कर सकता है - परिचालन के खर्च में कमी आती है। गोफ्रुगल के पेर ग्रुप सर्वर के माध्यम से आँकड़ों को इंस्क्रिप्टेड फोर्मेट में भेजा जा सकता है, जो इसे सबसे सुरक्षित ट्रांसेक्शन बनाता है।
ग्राहक सेवा और संतुष्टि में वृद्धि
अब ग्राहक किसी भी आउटलेट पर अपना ओर्डर दे सकते हैं तथा किसी भी आउटलेट से से अपना ओर्डर किया गया सामान प्राप्त कर सकते हैं. इससे ग्राहक को हर बार विश्व कक्षा की सेवा प्राप्त होने का अहसास होता है।
अधिकतम परिचालन कुशलता
रेमेडी बिज़नेस सोफ्टवेर सोल्यूशन परिचालन व्यवस्थाओं की स्थापना और संचालन में उपयोगी साबित होता है। इसके अलावा प्रक्रियाओं के पालन पर नज़र रखने, तथा प्रक्रियाओं के विश्लेषण करने और उन्हें और उन्नत कर बेहतर नतीजे प्राप्त करने में मदद करता है। इसके अलावा यह बेहतर प्रवर्तन [enforcement] के लिए आवश्यक सही नियंत्रणों को लागू करने में भी सहायक है। रेमेडी को लागू करने से पहले एसजीबी को उत्पाद सूचि बनाने में प्रतिदिन 2-3 घंटों का समय लगता था जो अब मात्र एक क्लिक तक आ गया है। यही नहीं, प्रेषण अनुसूचि [dispatch schedule] बनाने के समय में भी खासी कमी आई है।
डिलिवरी ट्रैकिंग और अपव्यय प्रबंधन
रेमेडी एक व्यापक और इस्तेमाल में आसान सिस्टम प्रदान करता है जिससे एसजीबी को को डिलिवरी ट्रेकिंग और अपव्यय के कुशल प्रबंधन में आसानी होती है। |
| |
रेमेडी के इस्तेमाल से होने वाले लाभ
- अत्यधिक मजबूत और सुरक्षित माध्यम है जो चोरी और धोखाधड़ी को रोकता है।
- मल्टीपल माध्यमों जैसे कि डाइन-इन/पूर्ण सेवा रेस्तराँ, टेक अवे, डिलिवरी और एक्सप्रेस प्रारूपों के लिए उपयोगी।
- COCO [कम्पनी के स्वामित्व और कम्पनी के द्वारा परिचालित], COFO [कम्पनी के स्वामित्व परंतु फ्रेंचाइजी द्वारा परिचालित], FOCO, FOFO दुकानों के लिए उपयोगी। आप स्वामित्व, व्यापार व्यवस्था, परिचालन आवश्यकताओं जैसे कि साझेदारी व्यवस्था के हिसाब से इसका मिश्रण कर सकते हैं।
- यह इस्तेमाल में आसान है और सरल है जिससे ट्रेनिंग के समय में कमी आती है, साथ ही साथ यह काफी कुशल माध्यम है जिससे POS ऑपरेटरों द्वारा असावधानीवश की गई गलतियाँ कम से कम होती है। POS ओपरेटरों के बीच काफी मंथन होता है, जो रेमेडी पोइंट और सेल के इस्तेमाल का सबसे बड़ा लाभ है।
- सभी इनवेंटरी लेनदेनों की सटीक रिकार्डिंग की जाती है जिससे इनवेंटरी प्रबंधन बेहतर बनता है और सेवा के मौकों को खोने की सम्भावना कम होने से सेवा स्तर में बढोत्तरी होती है।
- आपके व्यापार की आवश्यकताओं के हिसाब से लचीली और व्यापक इनवेंटरी वर्गीकरण। इस प्रकार का इनवेंटरी वर्गीकरण हर विभाग के अनुरूप किया जा सकता है।
- सभी आपरेशन का 100% अंकेक्षण [audit]. ऑडिट लोग की सहायता से प्रबंधन मुद्दों जैसे कि सुरक्षा में चूक के बारे में पता लगाया जा सकता है तथा इस मुद्दों को भविष्य में दूर किया जा सकता है।
|
| |
व्यापार चुनौतियाँ:
आधुनिक रिटेल कुशल परिचालन प्रबंधन की मांग करता है जैसे कि मार्जिन के ऊपर कड़क नियंत्रण, वर्तमान ग्राहकों को बनाए रखने के लिए अनुकरणीय ग्राहक प्रबंधन, नए ग्राहकों को खींचने के लिए आकर्षक प्रोमोशन और स्कीम प्रबंधन आदि। खाद्य और पेय उद्योग में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री हमेशा ताज़ी होनी चाहिए और चाहे हमेशा ना किया जा सके परंतु अपव्यय कम से कम होना चाहिए। सामग्री की कमी की वजह से बिक्री में कमी नहीं आनी चाहिए। असंतोषजनक सम्पर्क का अनुभव ग्राहक को फिर से आने से रोक देता है, और कोई भी नहीं चाहेगा कि उसका ग्राहक उसके प्रतिस्पर्धी के पास जाए। स्वनिर्धारक सेवाओं की कमी भी ग्राहकों को दूर करती है। रिटेलरों के पास ग्राहक सम्पर्क प्रबंधन के लिए सही प्रक्रिया और निति हो सकती है परंतु उनके अमल में असमर्थता व्यापार पर असर कर सकती है। रेमेडी इस प्रकार से बदलावकर्ता साबित होता है क्योंकि वह रिटेलर को अपने अनोखे फीचर और सुविधाओं से व्यापार प्रक्रियाओं को बदलने और उनमें सुधार लाने का अवसर प्रदान करता है। |
| |
चुनौती:
रेमेडी सोफ्टवेर के कार्यान्वयन से पहले एसजीबी को अपने सभी आउटलेट से बिक्री ओर्डर और आपूर्ति प्रबंधन के लिए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। अगले दिन किस चीज की आवश्यक्ता रहेगी तथा क्या विशेष ओर्डर हैं यह जानने के लिए एसजीबी के लिए प्रतिदिन दिन खत्म होने पर 30-40 मिनट समय का व्यय होता था। इसके माध्यम से अगले दिन के लिए एक उत्पाद शीट तैयार करने की प्रक्रिया रात 9 बजे शुरू होकर रात 11.30 तक चलती थी और यह उत्पाद शीट अगली सुबह रसोई कर्मचारियों को उपलब्ध करा दी जाती थी।
बिक्री ओर्डर विभिन्न प्रकार की केक के लिए प्राप्त किए जाते हैं, जिनमें अलग अलग कद के हिसाब से चार्ज, एडवांस भूगतान, अलग अलग टोपिंग आदि का लेखजोखा रखना होता है। सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि ओर्डर किसी भी आउटलेट से लिए जा सकते थे और उनकी आपूर्ति किसी भी आउटलेट से की जा सकती थी। इन ओर्डरों को वेयरहाउस तक भेजा जाना था जहाँ केक का उत्पादन होता है। केक तैयार हो जाने के बाद उन्हें संबंधित आउटलेट तक भेजा जाना होता है जहाँ से बिक्री आदेश [एडवांस समायोजन के साथ POS] के अनुसार आपूर्ति की जाती सकती है। |
| |
ग्राहक के विचार
एसजीबी के महाप्रबंधक श्री दीपक के अनुसार "रेमेडी ने कार्य को सरल और आसान बना दिया है। मेरे व्यापार के लिए सबसे सुरक्षित सोफ्टवेर है। इसके संचालन के लिए किसी कुशल अधिकारी की आवश्यकता नहीं है। हमारे कर्मचारी मानते हैं कि यह उपयोग में काफी सरल है। यह काफी सुविधाजनक है तथा इसे काफी अच्छी तरह से डिजाइन किया गया है। जब से मैने रेमेडी का इस्तेमाल शुरू किया है, मैं नए उत्पादों को को शुरू करने पीछे ध्यान दे पाता हूँ।"
एसजीबी के फैक्टरी प्रबंधक श्री विनोद के अनुसार "हम अपने व्यापार के प्रबंधन के लिए रेमेडी सोल्यूशन का उपयोग करते हैं। इस उत्पाद की गहराई बेमिसाल है। इससे समय की बचत होती है, व्यापक रिपोर्ट मिलती है और इसका उपयोग भी सरल है। श्रेणिबद्ध स्टोक हस्तांतरण रिपोर्ट की वजह से आउटलेटों के द्वारा की गई आपूर्ति के सटीक प्रबंधन में सहायता मिलती है। यही नहीं, यह सोफ्टवेर अनुकूलित [customized] रिपोर्ट बनाने की सुविधा देता है, इससे हम अपनी सुविधानुसार रिपोर्टें तैयार कर सकते हैं। री-ओर्डर विकल्प कुशल खरीद प्रबंधन के लिए काफी उपयोगी है।" |
|
|
|